रक्षाबंधन से पहले मोहन सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 57 लाख लोगों के खातों में बरसे पैसे, जानिए किसे कितना मिला?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों से ठीक पहले प्रदेश के करीब 57 लाख हितग्राहियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीबीटी (DBT) के माध्यम से 311 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी के रूप में दी गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के हितग्राहियों से संवाद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों की खुशी और उनका सम्मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

22 लाख बहनों के खाते में आए 99 करोड़
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के लिए यह त्योहार किसी बड़े उपहार से कम नहीं है। सरकार ने प्रदेश की 22 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में अप्रैल और मई महीने की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में लगभग 99 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का यह महीना और आने वाला रक्षाबंधन का पर्व बहनों के लिए खास होता है, इसलिए यह राशि सरकार की ओर से एक स्नेहिल भेंट है।

हर घर तिरंगा’ अभियान की अपील
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।
सरकार के इस त्वरित और सीधे खातों में राशि भेजने के कदम से बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को त्योहार के समय बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *