भोपाल सेंट्रल जेल से बाहर आया पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा, 18 महीने बाद 10 लाख के मुचलके पर मिली जमानत
भोपाल (UB24 News Desk): मध्य प्रदेश आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 1.5 साल (18 महीने) बाद भोपाल की सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। बुधवार देर रात करीब 10:20 बजे सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। जेल के बाहर उनके समर्थकों और परिजनों का जमावड़ा लगा रहा।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सौरभ शर्मा की नियमित जमानत याचिका को सशर्त स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया था। बता दें कि सौरभ शर्मा फरवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में बंद थे।🏛️ हाईकोर्ट की कड़ी शर्तें:ट्रायल कोर्ट की हर सुनवाई पर उपस्थित होना पड़ेगा।बिना कोर्ट की अनुमति के देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी रहेगी।केस से जुड़े किसी भी साक्ष्य या गवाह से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे।🚗 मेंडोरी जंगल से मिला था 11 करोड़ कैश और 52 किलो सोना:सौरभ शर्मा का मामला दिसंबर 2024 में तब सुर्खियों में आया था, जब लोकायुक्त, ईडी और आयकर विभाग ने उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। इस दौरान भोपाल के पास मेंडोरी के जंगलों में खड़ी इनोवा कार से 11 करोड़ रुपये नकद और 52 किलो सोना बरामद हुआ था।

