भोपाल का 154 करोड़ का ‘अजूबा’: 18 महीने में ही उधड़ गया डॉ. आंबेडकर फ्लाईओवर, पहली ही बारिश ने खोल दी दावों की पोल!

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी लापरवाही अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी देखने को मिली है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गणेश मंदिर और एमपी नगर क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए बनाया गया डॉ. भीमराव आंबेडकर फ्लाईओवर महज 18 महीने के भीतर ही दम तोड़ने लगा है।

इस हाई-प्रोफाइल फ्लाईओवर के निर्माण पर कुल 154 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश ने इसके निर्माण की गुणवत्ता और अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है।

image

क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल?
लोकार्पण के वक्त अधिकारियों ने इसे भोपाल का सबसे आधुनिक और बेहतरीन इंजीनियरिंग नमूना बताया था, लेकिन महज डेढ़ साल के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी है और खतरनाक सरिया बाहर नजर आने लगे हैं।

हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आनन-फानन में सड़कों पर पैचवर्क (मरम्मत कार्य) कराया जा रहा है, जिससे जनता और शहर के जानकारों में भारी रोष है।

image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *