बसों का किराया बढ़ाने पर स्कूली छात्राओं ने किया चक्काजाम, विधायक से लगाई गुहार

बसों का किराया बढ़ा तो सड़कों पर उतरी नई पीढ़ी: विदिशा के सिरोंज में स्कूली छात्राओं ने बस के आगे खड़े होकर किया विरोध-प्रदर्शन।
“विधायक जी, किराया कम करो…”: मनमाने किराए के खिलाफ मुखर हुईं जेन अल्फा की छात्राएं, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद बनी बात: उमाकांत शर्मा के दखल के बाद बस संचालकों ने पुराना किराया ही लेने पर सहमति जताई।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में मंगलवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। बसों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में ‘जेन अल्फा’ पीढ़ी की स्कूली छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम के समय भारी संख्या में छात्राएं बस स्टैंड पहुंच गईं और एक बस के आगे खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान छात्राओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “विधायक जी, किराया कम करो…” के नारे लगाए। मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
बाद में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विधायक के निर्देश और समझाइश के बाद बस संचालक छात्राओं से पुराना किराया ही वसूलने पर सहमत हो गए, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आज की नई पीढ़ी अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर कितनी जागरूक और मुखर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *