अंधेरे का फायदा उठा रहे बदमाश! जहांगीराबाद स्लॉटर हाउस रोड पर लाइट बंद होने से बढ़ रहे लूट और हादसों के खतरे

1000136609

भोपाल:राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में जिंसी स्लॉटर हाउस के सामने कार सवार के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों को तो सलाखों के पीछे भेज दिया, लेकिन इलाके की असली और डरावनी सच्चाई कुछ और ही है—जो सीधे तौर पर प्रशासन और नगर निगम की बड़ी लापरवाही को बयां करती है

1000136613

रोड और ब्रिज पर पसरा है सन्नाटा और अंधेराजब हमारी टीम ने आधी रात को इस इलाके की ग्राउंड रिपोर्टिंग की, तो पता चला कि स्लॉटर हाउस वाले मुख्य मार्ग पर तो मानो सालों से स्ट्रीट लाइटें जली ही नहीं हैं। यहाँ चारों तरफ घनघोर अंधेरा छाया रहता है, और सिर्फ बीच में बने मेट्रो स्टेशन के पास ही थोड़ी बहुत रोशनी नजर आती है। इसके अलावा पूरी सड़क और यहाँ तक कि ऊपर बने ब्रिज की भी सभी स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं।

1000136615

लाइट और अंधेरे के चक्कर में हो रही हैं लूट और दुर्घटनाएंस्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि इसी छाए हुए अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। रात के वक्त इस डार्क जोन में कब किसके साथ लूट हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके अलावा, सड़क पर रोशनी न होने के कारण यहाँ बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार होकर गंभीर चोटें खा रहे हैं।

1000136617

पुलिस ने तो अपना काम करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस अंधेरे और बदइंतजामी को दूर करने की जिम्मेदारी जिस नगर निगम और प्रशासन की है, वे कब अपनी गहरी नींद से जागेंगे? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही यहाँ लाइट और सड़क की व्यवस्था सुधारी जाएगी?

1000136619

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *