ओवैसी की सभा के बाद टी. राजा सिंह की सभा की मांग, भोपाल में फिर गरमाया मामला

भोपाल। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भोपाल में सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान पर हुई सभा के बाद अब तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह की प्रस्तावित सभा को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया है। हिंदू उत्सव समिति ने टी. राजा सिंह की सभा के लिए प्रशासन से अनुमति मांगने की बात कही है।

Hindu समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक, सभा के लिए इकबाल मैदान, अग्रसेन चौक या सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में से किसी स्थान का प्रस्ताव रखा जा सकता है। समिति इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात करेगी।

मई में नहीं मिली थी अनुमति
इससे पहले 31 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में टी. राजा सिंह की धर्मसभा प्रस्तावित थी। प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद कार्यक्रम रद्द हो गया था।
मामला बाद में हाईकोर्ट भी पहुंचा था। जून में अदालत ने पुरानी तारीख बीत जाने के कारण याचिका को निष्प्रभावी मानते हुए वापस लेने की अनुमति दी और भविष्य में नई तारीख के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन करने की छूट दी थी।

ओवैसी की सभा के बाद उठी मांग15 सितंबर को भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की सभा हुई थी, जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता यानी UCC से जुड़े मुद्दों पर बात की। इसके बाद हिंदू उत्सव समिति ने टी. राजा सिंह की सभा की अनुमति को लेकर प्रशासन के सामने मांग रखने की बात कही है
