Bhopal Metro Update: अब रविवार और छुट्टियों के दिन 1 घंटे ज्यादा चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 15 मिनट में मिलेगी सेवा; डिजिटल टिकटिंग पर भारी छूट का लाभ
भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो संचालन के समय और टिकटिंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
1. रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर बढ़ा समय (Sunday & Holiday Timing Extension)अब रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भोपाल मेट्रो 1 घंटे अधिक यानी रात 8:30 बजे तक सफर का आनंद लिया जा सकेगा।नई व्यवस्था के तहत, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे और एम्स स्टेशन से सुभाष नगर के लिए अंतिम मेट्रो रात 8:00 बजे रवाना होगी, जो मात्र 30 मिनट के अंदर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगी।यात्रियों को अब संडे को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
2. कार्य दिवस (Working Days) की टाइमिंगअन्य सभी कार्य दिवसों (Working Days) में मेट्रो का संचालन पूर्ववत रहेगा।पीक आवर्स (Peak Hours): सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:00 बजे तक यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी।नॉन पीक आवर्स (Non-Peak Hours): सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
3. डिजिटल टिकटिंग और शानदार कैशबैक/बोनस ऑफर्सयात्रियों को कैशलेस और स्मार्ट यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आकर्षक प्रमोशनल डिस्काउंट पॉलिसी ला गू की गई है:रिटर्न टिकट (Return Ticket): रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% की छूट।ग्रुप टिकट (Group Ticket): ग्रुप टिकट पर 10% की विशेष छूट।MPMRCL मोबाइल ऐप से ई-वॉलेट रिचार्ज पर बोनस: * ₹200 से ₹499 तक के रिचार्ज पर 8% बोनस₹500 से ₹999 तक के रिचार्ज पर 10% बोनस₹1000 से ₹1499 तक के रिचार्ज पर 12% बोनस₹1500 से ₹2000 तक के रिचार्ज पर 15% अतिरिक्त बोनस राशि
टिकट का भुगतान यूपीआई (UPI), क्यूआर कोड (QR Code), ई-वॉलेट और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के शुरू होने से अब दोनों ट्रैक पर नियमित और सुरक्षित संचालन भी शुरू हो चुका है।

