स्कूटी के आगे कार रोकी, फिर छात्रा को पीटा! CCTV में कैद हुआ पूरा विवाद, रायसेन में मचा हड़कंप

1000150022

रायसेन में छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। मुखर्जी नगर गेट के पास कार और स्कूटी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही

1000150014

बताया जा रहा है कि छात्रा बिजली कंपनी कार्यालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान लाल रंग की टाटा अल्ट्रोज कार उसकी स्कूटी के आगे आकर रुकी। कार से उतरी महिला ने छात्रा से बहस शुरू कर दी।विवाद के बाद छात्रा से मारपीट का आरोपप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने के बाद महिला ने छात्रा के साथ मारपीट की। छात्रा के चेहरे पर कई बार मुक्के मारे जाने का भी आरोप है। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

1000150016

इसी दौरान एक युवक ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद महिला कार लेकर वहां से चली गई। मारपीट के बाद छात्रा घबराकर रोने लगी और आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला।कार-स्कूटी की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवादमहिला का आरोप था कि छात्रा की स्कूटी उसकी कार से टकराई थी। वहीं छात्रा ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि उसकी स्कूटी कार से नहीं टकराई थी।

घटना के बाद छात्रा अपनी बड़ी बहन सोनम के साथ कोतवाली थाने पहुंची और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।अब CCTV से साफ होगी पूरी तस्वीरफिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट की घटना में पूरी स्थिति क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *